Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jamshedpur:  क्षेत्र में अमन-चैन व विकास के लिए जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिंकू सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाएं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू
    Elections

    Jamshedpur:  क्षेत्र में अमन-चैन व विकास के लिए जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिंकू सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाएं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Jamshedpur:  जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

    इसके साथ ही समर्थक दल भाजपा-एनडीए के बड़े नेता भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जुगसलाई पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम में आदित्य साहू ने रिंंकू सिंह का संकल्प पत्र जारी किया।

    दूसरी और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने लोकनाथ अपार्टमेंट में एक सभा की, जिसकी अध्यक्षता एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इसमें उन्होंने जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर रिंकू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

    कार्यक्रम में आदित्य साहू ने कहा कि आज झारखंड में चौतरफा गिरावट आई है। राज्य चौराहे पर आकर खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों को पहचान कर मतदान करने की आवश्यकता है। यह देखना जरूरी है कि उनका आपराधिक इतिहास क्या है। जुगसलाई में अमन-चैन और विकास के लिए उन्होंने रिंकू देवी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। इसके लिए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर स्वतः स्फूर्त जुट जाएं।

    जुगसलाई और झारखंड के बेहतर व खुशहाल भविष्य के लिए रिकू सिंह की जीत सुनिश्चित करें, अन्यथा हमारी भावी पीढ़ी हमें माफ नही करेगी।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    सभा में प्रत्याशी रिंकू सिंह ने अपने संकल्प पत्र से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की।

    इसमें भाजपा के प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, जुगसलाई नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुरलीधर केडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष हनु जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर राय पार्टी के कई पदाधिकारी समेत काफी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    इससे पूर्व रिंकू सिंह ने सुबह एमई स्कूल रोड स्थित संकल्प रेसिडेंसी से चौक बाजार, गर्ल्स स्कूल रोड तक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। उक्त कार्यक्रमों के बाद उन्होंने पोटका विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा के साथ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने रिंकू सिंह व मीरा मुंडा का स्वागत किया। साथ ही रिंकू सिंह के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp jamshedpur me aayojit nagar parisad adyakch ki chunav me shivjee singh urf guddu singh jharkhand bjp adyakch aditya sahoo ne jugsalai nagar parisad adyakch ki pratyashi rinku singh ke samarthan me kiya baithak jugsalai guddu singh Jugsalai nagar parisad adyakch ki pratyashi rinku singh ne kiya sabha jugsalai nagar parisad chunav mira munda ne kiya jugsalai nagar parisad adyakch ki pratyashi rinku singh ke samarthan me kiya sabha murli dhar kedia
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group