Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Kalpna Soren: कल्पना सोरेन की भाजपा को सरना कोड व ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन करने की चुनौती
    Elections

    Kalpna Soren: कल्पना सोरेन की भाजपा को सरना कोड व ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन करने की चुनौती

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad.. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने रविवार को दावा किया कि लोगों को यह अहसास हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी ने उसकी गरिमा को ठेस पहुंचायी है. उन्होंने भाजपा को सरना धार्मिक कोड की मांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत का आरक्षण देने की मांग का समर्थन करने की चुनौती दी. कल्पना सोरेन ने धनबाद जिले के टुंडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के लोग अब भाजपा के ‘झूठे वादों’ में नहीं फंसेंगे. उन्होंने कहा, ‘अगर भाजपा में हिम्मत है तो उसे सरना धार्मिक कोड, भर्ती नीति जैसे आदिवासी अधिकारों और ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन करना चाहिए.’

    उन्होंने कहा,‘गुमराह करने की भाजपा की कोशिश उसे महंगी पड़ेगी क्योंकि झारखंड के लोग जग गये हैं और उन्हें अहसास हो गया है कि पार्टी ने उनके अधिकार छीन लिये हैं तथा उनकी गरिमा को ठेस पहुंचायी है.’ कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के अधिकारों के लिए अनथक संघर्ष कर रहे हैं.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    उन्होंने भाजपा से केंद्र से राज्य की 1.36 लाख करोड़ रुपये की बकाया कोयला रॉयल्टी के बारे में भी सवाल किया. उन्होंने कहा कि यदि झामुमो सत्ता में लौटी तो वह केंद्र से यह रकम “लेगी’’.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    उन्होंने झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा घोषित सामाजिक कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने महिला सशक्तीकरण के बारे में सोचा. राज्य में मतदान दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी .

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kalpna Soren: Kalpna Soren challenges BJP to support Sarna Code and 27 percent reservation for OBC
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group