Site icon Lahar Chakra

अच्छी बारिश के लिए चाकुलिया में कनाईश्वर पहाड़ पूजा आज, तीन राज्यों के पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु

चाकुलिया . चाकुलिया में शनिवार को क्षेत्र का सबसे बड़ी पहाड़ पूजा कनाईश्वर पहाड़ पूजा होगी. इसके लिए पूजा कमेटी तैयारियां पूरी कर ली है. चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार ने भी शुक्रवार को कनाईश्वर पहाड़ पूजा स्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.कनाईश्वर पहाड़ पूजा में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. अच्छी बारिश और क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए पहाड़ पूजा करने की परंपरा रही है.

वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

पहाड़ पूजा में सड़क जाम सबसे बड़ी समस्या बनकर निकलती है. सड़क जाम के कारण लोग पहाड़ तक पहुंच नहीं पाते और जो पहाड़ तक पहुंच जाते हैं पूजा के उपरांत उन्हें बाहर निकालने के लिए काफी ज्यादा जद्दोजहद करना पड़ता है. पुलिस प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग की है कि वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की.

Exit mobile version