Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kannauj Railway: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत ढही, 20 से अधिक मजदूर घायल, जांच के लिए समिति गठित
    Headlines

    Kannauj Railway: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत ढही, 20 से अधिक मजदूर घायल, जांच के लिए समिति गठित

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kannauj. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन दो मंजिला एक इमारत का लिंटर ढहने से मलबे में 20 से अधिक मजदूर दब गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

    पुलिस के मुताबिक मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. इस घटना के बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू क किया गया और छह घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया है. इस घटना में अब तक कुल 23 लोग घायल हुए हैं. घटनास्थल से प्राप्त प्रारंभिक दृश्यों में अफरा-तफरी और भ्रम का माहौल दिखाई दे रहा था, जहां लोगों की भीड़, धूल और टूटी हुई बीम के बीच फंसे हुए लोगों को बचाने का प्रयास कर रही थी.

    बचाव प्रयासों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने संवाददाताओं से कहा, “इस हादसे में अब तक 23 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 20 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और तीन को गंभीर चोटें आई हैं. घटनास्थल पर बचाव अभियान अभी भी जारी है और इसमें कुछ और समय लगेगा.”

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    मंत्री ने कहा कि जो इमारत ढही है, वह कन्नौज रेलवे स्टेशन का नया टर्मिनल है, जिसका निर्माण अमृत योजना के तहत किया जा रहा है.
    घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल और कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है. राहत और बचाव कार्य जारी हैं.

    इस घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज कुमार सिंह ने हादसे के बाद जारी एक बयान में कहा कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुई घटना की जांच हेतु तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है. जांच टीम में मुख्य अभियंता/योजना एवं डिजाइन, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इज्जतनगर एवं मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल शामिल होंगे.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    सीपीआरओ ने बताया कि इस घटना में घायल मजदूरों का समुचित इलाज चिकित्सालय में किया जा रहा है. घटना में मामूली रूप से घायलों को पचास हजार रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को दो लाख पचास हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    committee formed for investigation Kannauj Railway: Under-construction building collapsed at Kannauj railway station more than 20 workers injured
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group