Site icon Lahar Chakra

Kapali Crime : सोनारी का शिवम दोस्तों के साथ बाइक से घूमने निकला था, पर वापस नहीं लौटा, कपाली में मिली लाश

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा में हत्याकांड सामने आने से हड़कंप मच गया. दरअसल, यहां गुरुवार सुबह एक युवक की लाश मिली है. मृतक की पहचान सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई है. शिवम अपनी बाइक से दोस्तों के साथ निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा. शिवम के परिजन रात से ही उसकी तलाश कर रहे थे. शव मिलने की सूचना के बाद, शिवम के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ शिवम के शव को देखकर बिलख पड़े.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि युवक की हत्या तेज धारदार हथियार से की गई है, क्योंकि गर्दन पर कई गहरे घाव पाए गए हैं. घटनास्थल से पुलिस ने एक काले रंग की हीरो होंडा सीडी डीलक्स बाइक, मोबाइल फोन, शराब की बोतलें और सिगरेट बरामद किए हैं. पुलिस इसे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जोड़कर देख रही है. पुलिस मृतक के परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही है.

Exit mobile version