
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित करम पूर्व संध्या समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को करम महोत्सव की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि आज करम पूर्व संध्या समारोह में यहां राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष बच्चे-बच्चियां एकत्रित हुए हैं, एक खुशनुमा माहौल बना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि करम महोत्सव के अवसर पर ऐसा ही हर्ष और खुशी का माहौल पूरे राज्य में बना रहे, यही हमसभी की प्राथमिकता होनी चाहिए. हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत हमें दिया है. पूरा आदिवासी समाज एकजुट रहकर इस विरासत को इसी प्रकार आगे बढ़ाएं. आदिवासी समुदाय की संरक्षा के लिए देश में कई कायदे-कानून बनाए गए हैं, कई सारी व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आदिवासी समाज के प्रति हमेशा विचार-विमर्श होता रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का माहौल है. राज्य के अलग-अलग गांव, मोहल्ले, टोलों में करम महोत्सव मनाया जा रहा है. करम महोत्सव सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि जहां-जहां हमारे आदिवासी समुदाय के लोग बसे हैं, वहां भी करम महोत्सव की तैयारी की गई है. सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मना रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग इसी तरह एक साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे तो परिणाम अवश्य बेहतर होगा.