Site icon Lahar Chakra

घाटशिला कॉलेज में एनसीसी का कारगिल विजय दिवस शुरू

घाटशिला. घाटशिला कॉलेज में तीन दिवसीय कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती की शुरुआत बुधवार को हुई. कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी इकाई द्वारा किया गया. इतिहास विभाग में कारगिल युद्ध के कारण और परिणाम विषय पर संगोष्ठी हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वायु सेना के शौर्य चक्र से सम्मानित मोहम्मद जावेद, मानद कैप्टन धानो टुडू एवं पूर्व हवलदार सुरेश बास्के शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने की.

Exit mobile version