Site icon Lahar Chakra

Kashmir Terror: PM मोदी सऊदी अरब से लौटे, कश्मीर में आतंकवादी हमले को लेकर एयरपोर्ट पर ही की बैठक, मौजूद रहे एनएसए डोभाल और विदेश मंत्री जयशंकर

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हालात पर चर्चा के लिए बुधवार सुबह सऊदी अरब से लौटने पर हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की. अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे.

अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में हमला किया जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में दो विदेशी नागरिक थे जिसमें एक संयुक्त अरब अमीरात से और एक नेपाल से था.

प्रधानमंत्री ने हमले के बाद सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त की और भारत लौट आए. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी तत्काल जम्मू कश्मीर पहुंचे और वहां सुरक्षा हालात का जायजा ले रहे हैं.

Exit mobile version