Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-kharsawan:खरसावां में 25वीं जिला फुटबॉल लीग-2026 की तैयारी तेज, पहली बार महिला फुटबॉल लीग का होगा आयोजन
    Headlines

    Seraikella-kharsawan:खरसावां में 25वीं जिला फुटबॉल लीग-2026 की तैयारी तेज, पहली बार महिला फुटबॉल लीग का होगा आयोजन

    News DeskBy News DeskJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

     Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के खेल इतिहास में पहली बार महिला खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय फुटबॉल लीग का आयोजन होने जा रहा है। सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 25वीं जिला फुटबॉल लीग-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को खरसावां स्थित अर्जुना स्टेडियम में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसए के वरीय उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव ने की।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला फुटबॉल लीग-2026 का आयोजन 24 जून से 1 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 25 पंजीकृत टीमों और महिला वर्ग की 6 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। पुरुष वर्ग की टीमों को पांच समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के मैच सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में, जबकि ग्रुप-सी, डी और ई के मुकाबले खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेले जाएंगे।

    बैठक को संबोधित करते हुए उमेश सिंहदेव ने कहा कि जिले में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा तथा वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकेंगी।

    JAMSHEDPUR NEWS: मणिपाल हॉस्पिटल्स टाटानगरिया का जागरूकता अभियान, CPR प्रशिक्षण से बचाई जा सकती हैं हजारों जिंदगियां

    डीएसए के सचिव मोहम्मद दिलदार ने बताया कि महिला लीग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे राज्य एवं राष्ट्रीय टीमों में खेलने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन वर्ष 2006 से लगातार महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता आ रहा है और जिले की कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला फुटबॉल लीग के आयोजन से जिले में महिला फुटबॉल को नई दिशा मिलेगी तथा यह पहल बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में 17 जून से 20 जून तक सभी टीमों के खिलाड़ियों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए जाएंगे।

    INDIAN RAILWAYS NEWS: यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, देशभर के स्टेशनों पर होगा व्यापक ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’

    बैठक में डीएसए के कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन सहित बिरेंद्र पाल, संतोष महतो, मोहम्मद रमजान, बलराम महतो, संजय सांडी, विजय दिग्गी, पंकज कुमार गागराई, समीर महतो, रतन मुर्मू, विशाल गोप, तपन नायक, बसंत गतातायत, साधु माहली तथा फुटबॉल लीग में भाग लेने वाली टीमों के सचिव, मैनेजर, रेफरी एवं तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur News jharkhand game news jharkhand viral news Kharsawan me mahila football lig ka subharambh Kharsawan News seraikella kharsawan latest news seraikella kharsawan news seraikella kharsawan viral news viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मणिपाल हॉस्पिटल्स टाटानगरिया का जागरूकता अभियान, CPR प्रशिक्षण से बचाई जा सकती हैं हजारों जिंदगियां

    June 10, 2026

    INDIAN RAILWAYS NEWS: यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, देशभर के स्टेशनों पर होगा व्यापक ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’

    June 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में सफर हुआ महंगा, ऑटो रिक्शा के किराये में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी, 12 जून से लागू होंगी नई दरें

    June 10, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मणिपाल हॉस्पिटल्स टाटानगरिया का जागरूकता अभियान, CPR प्रशिक्षण से बचाई जा सकती हैं हजारों जिंदगियां

    June 10, 2026

    INDIAN RAILWAYS NEWS: यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, देशभर के स्टेशनों पर होगा व्यापक ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’

    June 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में सफर हुआ महंगा, ऑटो रिक्शा के किराये में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी, 12 जून से लागू होंगी नई दरें

    June 10, 2026

    DHANBAD NEWS: पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला कल्याण संगठन की पहल

    June 10, 2026

    Jamshedpur News :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण और विकास को समर्पित कई कार्यक्रम का किया आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    June 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group