
Kharsawan. खरसावां थाना अंतर्गत रायजामा पहाड़ी क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. एक मृतक की पहचान गोपाल सिंह मुंडा के रूप में हुई है, जो इचागढ़ के सितू का निवासी है. जानकारी के मुताबिक दोनों भाई बाइक से खरसावां के पतपत गांव आ रहे थे. इसी क्रम में रायजामा मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गयी.
हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुस गया. सड़क पर गिरे युवकों को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि पुलिस ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
