
Jamshedpur/Kharsawan. सरायकेला प्रखंड के मुरुप और गोविंदपुर व गम्हारिया प्रखंड डोंडा व दुगनी के बीच संजय नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने संजय नदी पर बनने वाले दोनों पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इन दो पुलों के बन जाने से बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जनता से किया गया एक वायदा भी पूरा होने जा रहा है. इन पुलों के बनने से दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सहुलियत होगी. मौके पर रानी हेंब्रम, सविता महतो, सुधीर महतो आदि उपस्थित थे.
