Site icon Lahar Chakra

Kharsawan News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने साड़ी का फंदा बना पंखे से झूल कर लगा ली फांसी, खरसावां के विषेयगोड़ा में हुई घटना

Kharsawan. खरसावां थाना क्षेत्र के विषेयगोड़ा गांव में महिला सुष्मिता मंडल (24) ने फंदे में झूल कर खुदकुशी कर ली. घटना रविवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार, विषेयगोड़ा गांव के तरणी सेन मंडल की पत्नी सुष्मिता मंडल ने रविवार की सुबह साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से झूल कर खुदकुशी कर ली. कमरे के अंदर से आवाज आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर सुष्मिता को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर खरसावां पुलिस विषेयगोड़ा पहुंच कर मामले की जानकारी ली. शव को पोस्टमार्टम के लिये सरायकेला भेज दिया.

Exit mobile version