Site icon Lahar Chakra

Kharsawan News: मानगो आजादबस्ती के चार युवक कार से बकरी चोरी करने गोंदपुर गांव पहुंचे थे, ग्रामीणों ने चारों को धर दबोचा

Kharsawan. खरसावां पुलिस बकरी चोरी के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पकड़ाये युवक में मो नवाब, मो अयान, मो जुबैर व मो इबरार शामिल हैं. चोरों युवक मानगो के आजाद बस्ती के रहने वाले हैं. सभी सोमवार को दिन के करीब डेढ़ बजे कार पर सवार होकर जमशेदपुर से खरसावां जा रहे थे. इसी दौरान युवकों ने रास्ते में गोंदपुर गांव से एक बकरी को उठाकर खरसावां बाजार की ओर भाग निकले. बकरी को कार में लादते समय गोंदपुर के कुछ लोगों ने देखा लिया. इसके बाद गोंदपुर के लोगों ने कार का पीछा करते हुए खरसावां बाजार के बेजो चौक पहुंच कर वाहन को रोक लिया. इसके बाद बकरी के साथ चारों युवकों को पकड़ कर मामले की जानकारी खरसावां पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस बेजो चौक पहुंच कर कार व चोरी की गयी बकरी को लेकर थाना आयी. पुलिस हिरासत में लिये गये चार युवकों से पूछताछ कर रही है.

Exit mobile version