
खरसावां. कुचाई थाना के बंदोलोहर गांव की नाबालिग अमीषा गुंदवा ने अपने घर में फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. अमीषा गालूडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कक्षा नौवीं में पढ़ती थी. बंदोलोहर गांव निवासी गुरुवार दोपहर अपने कमरे में सोने के लिए गयी थी. देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने बाहर से दरवाजा खटखटाया. दरवाजा जब नहीं खुला तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. इसी क्रम में देखा कि अमीषा गुंदवा का शव दुपट्टा के सहारे झूल रहा है. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी कुचाई पुलिस को दी. शुक्रवार की सुबह कुचाई पुलिस बंदोलोहर गांव पहुंच कर शव को फंदे से उतारा व पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया.
