Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»खरसावां का शहीद स्मारक आदिवासी समुदाय के संघर्ष और शहादत का प्रतीक : मुख्यमंत्री
    Headlines

    खरसावां का शहीद स्मारक आदिवासी समुदाय के संघर्ष और शहादत का प्रतीक : मुख्यमंत्री

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खरसावां गोलीकांड की 77वीं बरसी पर सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां स्थित शहीद पार्क में शहीद स्मारक (शहीद बेदी) और वीर शहीद केरसे मुंडा चौक के शहीद स्मृति चिह्न पर माल्यार्पण कर अमर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां का शहीद स्मारक आदिवासी समुदाय के हक-अधिकार को लेकर किए गए संघर्ष और शहादत का प्रतीक है. हमारे आदिवासियों और मूलवासियों का जीवन हमेशा से संघर्षमय रहा है. इन्हीं के संघर्ष और शहादत की वजह से ही आज हमारी पहचान है. हमारे ये शहीद स्थल सदैव हमारे मार्गदर्शक रहेंगे.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय का हमेशा से प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव रहा है. जल-जंगल और जमीन की रक्षा के लिए वे शुरू से संघर्ष करते रहे हैं. आज यदि प्रकृति के प्रति लगाव को लेकर आदिवासी समुदाय के पद चिह्नों पर चलते हुए उसका अनुसरण कर रहे होते तो प्राकृतिक आपदाओं तथा पर्यावरण संरक्षण की खातिर इतनी जद्दोजेहद नहीं करनी पड़ती.

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां गोलीकांड के शहीदों के सम्मान में निर्मित शहीद स्मारक के पूर्ण रूपेण विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं. आज यहां मंत्री, विधायक और उपायुक्त के साथ बैठक में उन्होंने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास की नई योजनाओं का विस्तृत कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां शहीद स्मारक को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाएंगे ताकि आने वाली वाली पीढ़ी अपने इन वीर शहीदों से भली-भांति वाकिफ रहें और उनके बताये राह पर आगे बढ़ें.

    इस दौरान मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा मांझी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक दशरथ गगराई, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो एवं विधायक जगत मांझी सहित अन्य लोगों ने शहीद स्थल को नमन कर अमर वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित की.

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kharsawan's Shaheed Smarak tribal community: Chief Minister truggle and martyrdom
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच, लगा प्लास्टर, चिकित्सको ने दी आराम की सलाह

    September 2, 2026

    Jamshedpur: कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मारपीट करने और हवाई फायरिंग का आरोप

    September 2, 2026

    Jamshedpur: एमजीएम और सदर अस्पताल में MRI व CT स्कैन की सुविधा, बढ़ेंगी सीटें, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    September 2, 2026

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर इस सप्ताह फैसले की उम्मीद

    September 2, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने 44,411 वाहन बेचे

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group