Site icon Lahar Chakra

Kolhan: आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में खरसावां से अर्जुन मुंडा, सरायकेला से चंपई सोरेन, पोटका से बाबूलाल सोरेन तथा घाटशिला से गणेश सोलंकी हो सकते हैं भाजपा के मजबूत दावेदार !

झारखंड के विधानसभा चुनाव के पूर्व कई राजनीतिक उलट फेर देखे गए हैं, इस क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वरिष्ठ झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता चंपई सोरेन पाला बदलकर भाजपा के संपर्क में आ गए हैं.

कोल्हान टाइगर के नाम से चर्चित सरायकेला के झामुमो विधायक सह वर्तमान में झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन सोरेन अपने पुत्र बाबूलाल सोरेन के साथ बीते दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिल चुके हैं.

चंपई सोरेन के भाजपा में आने के बाद कोल्हान के कई विधानसभा सीटों पर भाजपा मजबूत स्थिति में आ सकती है. ज्ञात हो कि बीते विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा कोल्हान में काफी मजबूत स्थिति में थी.

चंपई सोरेन के भाजपा में एंट्री के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला विधानसभा के बजाय खरसावां विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं.

वहीं दूसरी ओर कयास लगाया जा रहा है कि चंपई सोरेन अपने पुत्र बाबूलाल सोरेन को पोटका अथवा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा सकते हैं.

वहीं दूसरी ओर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र पर पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य गणेश सोलंकी भी मजबूत दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं.

चंपई सोरेन के भाजपा में आने के बाद सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उन्हें उतार कर आसानी से सरायकेला विधानसभा पर फतह हासिल कर सकती है.

हालांकि सूत्र बताते हैं कि चंपई सोरेन एवं उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन के भाजपा में आने के बाद झामुमो की नजर भाजपा के कुछ संभावित उम्मीदवारों पर है.

हालांकि राजनीति में अंतिम क्षण में कई निर्णय हो जाते हैं, ऐसे में भाजपा के कई चेहरे पर झामुमो अपने संगठन में हुए डैमेज कंट्रोल को रोकने के लिए क्या रणनीति बनाती है,यह भविष्य के गर्त में है!

कुमार मनीष,9852225588

Exit mobile version