Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»खूंटी : जंगली हाथी ने युवक को सूंढ़ से उठाकर पटक दिया, चली गयी जान, वन विभाग ने बांटे टॉच व पटाखे
    Headlines

    खूंटी : जंगली हाथी ने युवक को सूंढ़ से उठाकर पटक दिया, चली गयी जान, वन विभाग ने बांटे टॉच व पटाखे

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    खूंटी. जिले के कर्रा प्रखंड में जंगली हाथियों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. शायद ही कोई ऐसी रात गुजरती है, जब जंगली हाथी किसी न किसी गांव में जान-माल की क्षति न पहुंचाते हों. इसी क्रम में गजराजों ने कर्रा प्रखंड की छाता पंचायत के केदली गांव में सोहराई उरांव नामक 36 वर्षीय युवक को शनिवार की देर रात सूंढ़ से उठाकर पटक दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल खूंटी ले गये, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई. सोहराई उरांव के स्वजनों ने बताया कि शनिवार की रात को बूंदाबांदी हाे रही थी.

    सोहराई खलिहान में रखे मडुआ को बचाने के लिए तिरपाल ढंकने गया था. अचानक उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया. हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया, इससे वह गभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही खूंटी के विधाायक राम सूर्या मुंडा केदली गांव पहंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर उनका ढाढस बढ़ाया और वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी. वन विभाग के कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर सोहराई उरांव के स्वजनों को तत्काल सहायता के रूप मे 20 हजार रुपये दिये.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    वहीं दूसरी ओर केदल गांव में विधायक राम सूर्या मुंडा ने हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों के बीच पटाखों और टॉर्च का वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा कि किसी भी हाल में हाथियों के निकट न जाएं और उन्हें छेड़े नहीं. उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो रात को घर से बाहर निकलने से बचें. उन्होंने कहा कि वे वन विभाग और जिला प्रशासन से मिलकर हाथियों के आतंक से निजात दिलाने और पीडितों को मुआवजा देने की मांग करेंगे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    he could not be saved Khunti: A wild elephant picked up a young man with its trunk and threw him down
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group