Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»KIIT के संस्थापक अच्युत सामंत को नेपाली छात्रा की आत्महत्या के मामले में उच्च स्तरीय समिति ने किया तलब
    Crime

    KIIT के संस्थापक अच्युत सामंत को नेपाली छात्रा की आत्महत्या के मामले में उच्च स्तरीय समिति ने किया तलब

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhubaneswar.एक छात्रा की कथित आत्महत्या और उसके बाद अन्य नेपाली विद्यार्थियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई को लेकर जांच में तेजी लाते हुए ओडिशा सरकार की उच्चस्तरीय समिति ने ‘कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी)’ के संस्थापक अच्युत सामंत को शुक्रवार को उसके समक्ष पेश होने को कहा है.

    उच्च शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को सामंत को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आपसे अनुरोध है कि आप 21 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे राज्य अतिथि गृह में उच्च स्तरीय समिति के समक्ष उपस्थित हों तथा कार्यालयी आदेश में उल्लिखित संदर्भ की शर्तों के अनुसार समिति के समक्ष सबूत के तौर पर पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करें.’’

    गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सत्यब्रत साहू की अगुवाई में तीन सदस्यीय समिति बनायी गयी है तथा उसे आत्महत्या की परिस्थितियों, संस्थान के प्राधिकारियों द्वारा कथित तौर पर की गई मनमानी कार्रवाई, विद्यार्थियों के एक खास समूह को ही नोटिस जारी करने, उनके लिए अनिश्चितकाल के लिये संस्थान बंद करने एवं अन्य संबंधित मामलों की जांच का जिम्मा दिया गया है.

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    समिति बुधवार को केआईआईटी गयी थी और उसने कुछ नेपाली विद्यार्थियों से बातचीत की थी, जिनके साथ संस्थान के कर्मियों ने परिसर में प्रदर्शन करने पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था.

    उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा, ‘उच्च स्तरीय समिति को मामले की जांच के लिए किसी को भी बुलाने का अधिकार है. समिति कानून के आधार पर काम कर रही है.’ मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा,‘राज्य सरकार ने नेपाल दूतावास के अधिकारियों से भी चर्चा की है और संबंधित विद्यार्थियों को घटनाक्रम से अवगत कराया है.’

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    केआईआईटी में अशांति रविवार दोपहर को नेपाल की 20 वर्षीय छात्रा प्रकृति लामसाल की कथित आत्महत्या के बाद शुरू हुई. अन्य नेपाली विद्यार्थियों ने इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की. प्रदर्शन से कथित तौर पर नाराज केआईआईटी प्रबंधन ने करीब 1,000 नेपाली छात्रों को निलंबन नोटिस जारी कर सोमवार को परिसर छोड़ने को कहा था.

    इस बीच, पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने कहा कि पुलिस ने 21 वर्षीय एक इंजीनियरिंग छात्र की तीन दिन की हिरासत हासिल कर ली है, जिसे महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस छात्र को नेपाली छात्रा की मौत के कुछ घंटों बाद रविवार शाम को शहर से भागने की कोशिश करते हुए यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया. उस पर छात्रा को ब्लैकमेल करने और गाली-गलौज करने का आरोप है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    high level committee KIIT founder Achyuta Samanta Nepali student suicide case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स के MD गिरीश वाघ बोले, वाणिज्यिक वाहन उद्योग में वृद्धि संभव

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan : अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

    June 25, 2026

    Jamshedpur. बिरसानगर के जोन नंबर-2 में रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फंदे से लटककर दे दी जान

    June 25, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन को राहत, हाइकोर्ट ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में आपराधिक कार्यवाही रद्द की

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group