Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»‘गले में अंबेडकर की तख्ती डालकर घूमते हैं और…,’ किरेन रिजिजू ने संसद में कांग्रेस को धो डाला, खरगे के साथ हुई तीखी नोकझोंक, जानें पूरा मामला
    Headlines

    ‘गले में अंबेडकर की तख्ती डालकर घूमते हैं और…,’ किरेन रिजिजू ने संसद में कांग्रेस को धो डाला, खरगे के साथ हुई तीखी नोकझोंक, जानें पूरा मामला

    News DeskBy News DeskMarch 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Karnataka Muslim Reservation: कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण पर संसद के दोनों सदनों में सत्ता पक्ष ने कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया. नौबत ऐसी आ गई सत्ता पक्ष और विपक्ष में कई बार तीखी बहस हुई. राज्यसभा में सोमवार (24 मार्च) को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जब सत्ता पक्ष ने कर्नाटक सरकार पर मुस्लिम आरक्षण देने का आरोप लगाया. इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आरोपों का खंडन किया. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच जोरदार तीखी बहस हुई.

    राज्यसभा की कार्यवाही की शुरुआत होते ही संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कर्नाटक सरकार की ओर से मुस्लिम आरक्षण दिए जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने ये कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वे संविधान तक को बदलने के लिए तैयार हैं. रिजिजू ने ये भी कहा कि अगर यह बयान किसी सामान्य व्यक्ति का होता तो वह इसे नजरअंदाज कर सकते थे, लेकिन ये बयान संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति का है जो बेहद चिंताजनक है.

    संविधान बदलने की बात पर तीखा विवाद

    रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर गले में डालकर घूमते हैं, लेकिन अब वे संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि संविधान में बदलाव करके मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देने की योजना क्या है? इसके बाद राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि कांग्रेस का संविधान से कोई छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    खरगे ने संविधान बदलने के आरोपों का किया खंडन

    वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि भारत के संविधान को बचाने का काम केवल कांग्रेस ने किया है. उन्होंने ये भी कहा कि संविधान को बदलने की कोई संभावना नहीं है और यह सब अफवाहें फैलाने का प्रयास हैं.

    कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बहस का सिलसिला जारी

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने फिर से कहा कि कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान को वह सत्यापित करने के लिए तैयार हैं. इसके बाद खरगे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और कांग्रेस भारत के संविधान को बचाने के लिए हमेशा संघर्ष करेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    had a heated argument with Kharge Kiren Rijiju lashed out at Congress in Parliament know the whole matter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group