Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»कोल्हान डीआईजी ने किया आदित्यपुर थाना का निरीक्षण, पंजियो तथा मालखाना को शीघ्र अप टू डेट करने का दिया निर्देश।
Headlines

कोल्हान डीआईजी ने किया आदित्यपुर थाना का निरीक्षण, पंजियो तथा मालखाना को शीघ्र अप टू डेट करने का दिया निर्देश।

News DeskBy News DeskFebruary 3, 2023
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link


कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे जहां उनका गार्डऑफ ऑनर देकर पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

इसके पश्चात विभिन्न पंजियो का डीआईजी अजय लिंडा द्वारा बारीकी से पंजियो का अवलोकन करते हुए जांच की गई। जांच के दौरान कांस्टेबल, हवलदार और पदाधिकारियों की वर्दी, साफ सफाई देखी। थाने के एक-एक कमरे, हॉल और सभी जगहों की साफ-सफाई को देखा गया। साफ-सफाई के मामले में आदित्यपुर थाना चारों तरफ साफ -सुथरा,सुंदर नजर आया । लावारिस पड़े आइटम को कोर्ट से आदेश लेकर डिस्पोजल करने का निर्देश दिया गया।
जूनियर पदाधिकारियों को समय पर अनुसंधान पूरा करने का निर्देश दिया है,वरना करवाई करने की भी बातें कही गई है। हत्या,गृह भेदन,चोरी को कंट्रोल करने का भी निर्देश दिया गया है। मलखाना को 1 सप्ताह के अंदर अप टू डेट करने का निर्देश दिया गया है।5 वर्ष से अधिक के मामलों का निस्तारण करने, गुंडा पंजी में असामाजिक तत्वों का नाम जोड़ने, डकैती पंजी, लूट पंजी आदि को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है ।

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

परेड का निरीक्षण के दौरान हवलदार और पुलिसकर्मियों से नई -पुरानी वर्दी के बारे में पूछा और कितने दिनों से लाइन में पड़े हैं इसकी जानकारी भी पदाधिकारियों से लिया।उन्होंने 2018 बैच के सब इंस्पेक्टरों से खास तौर पर पूछताछ की उन्हें मिले केस और अनुसंधान के बारे में गहनता से जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश को वर्दी अलाउंस का बकाया फंड रिलीज करने का भी निर्देश दिया।
संवाददाता से बातचीत के दौरान कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि सभी संधारण पंजी, और बिंदुओं को जांच की गई। जांच के दौरान पंजीयो को सही भी पाया गया और कुछ त्रुटियां भी पाई गई। कुछ पदाधिकारी बेहतर कार्य भी किए हैं। 15 दिनों का समय देते हुए सभी पंजियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। जूनियर पदाधिकारियों को समय पर अनुसंधान करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व के थाना प्रभारी आलोक दुबे द्वारा तक मलखाना का प्रभार नहीं दिया गया है जिसे शीघ्र प्रभार देने हेतु निर्देशित किया गया है। 1 सप्ताह के अंदर प्रभार नहीं दिया जाता है तो शोकॉज करते हुए कार्रवाई की जाएगी ।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, एसडीपीओ हरविंदर सिंह एवं थाना प्रभारी राजन कुमार तथा कुछ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ए के मिश्र

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group