Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»15 को जमशेदपुर में होगा कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह, दिवंगत Journalist भी याद किये जायेंगे
Headlines

15 को जमशेदपुर में होगा कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह, दिवंगत Journalist भी याद किये जायेंगे

News DeskBy News DeskDecember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर करेगा शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, दिवंगत पत्रकार के परिवार और वर्तमान में काम कर रहे पत्रकारों को सम्मानित
  • ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास होंगे मुख्य अतिथि, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन व सांसद विद्युत वरण महतो भी कार्यक्रम में होगी शामिल 

जमशेदपुर. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से आगामी 15 दिसंबर को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह-2024 का आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम पारडीह स्थित होटल एनएच हिल में आयोजित होगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास, विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और सम्मानित अतिथि के तौर पर सांसद विद्युत वरण महतो शामिल होंगे. कार्यक्रम में कोल्हान स्तर पर पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार, दिवंगत पत्रकारों के परिवार और वर्तमान में काम कर रहे पत्रकारों को उनके काम के आधार पर सम्मानित किया जाएगा.

कार्यक्रम आयोजन को लेकर जमशेदपुर के सर्किट हाउस में क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में ऑफिस वियरर की बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम की तैयारी की विस्तृत जानकारी महासचिव विकास श्रीवास्तव ने दी. वहीं उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार और सुझाव को रखा. सभी ने कार्यक्रम की भव्यता और सफलता को लेकर एकजुट होकर काम करने पर बल दिया. बैठक में उपाध्यक्ष सुमित झा, राकेश सिंह, सहायक सचिव अमित तिवारी, वेद प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनमन पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रमोद कुमार, कुमार मनीष आदि शामिल थे.

काम के आधार पर आई एंट्री के लिए विजेता होंगे पुरस्कृत

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

महासचिव विकास श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम में तीन श्रेणियों में पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा. जिसमें पहले श्रेणी में वैसे दिवंगत पत्रकार के परिवार को सम्मानित किया जाएगा जिनका कोल्हान प्रमंडल में पत्रकारिता में योगदान रहा है. वहीं दूसरे श्रेणी में वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा. लंबे समय से पत्रकारिता में योगदान दे रहे पत्रकार इसमें शामिल है. वहीं तीसरी श्रेणी में वर्तमान में काम कर रहे पत्रकारों को उनके काम के आधार पर सम्मानित किया जाएगा. इस श्रेणी के लिए क्लब ने कोल्हान स्तर से पत्रकारों से इंट्री मंगाई थी. जिसमें वर्ष 2023 से 2024 के बीच किए गए उनके बेहतर कार्य की स्टोरी और प्रकाशित तस्वीर शामिल थी. इस श्रेणी के विजेताओं के चयन के लिए जूरी कमेटी बनाई गई थी. उनकी देखरेख में विजेताओं का चयन किया जाएगा.

विशेष सम्मान

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर इस सम्मान समारोह में अपने उन सहयोगी संस्थाओं को भी सम्मानित करेगा, जो वर्ष भर क्लब के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और पत्रकार हित में सहयोग करते हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

October 23, 2026

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

October 23, 2026

RAILWAY NEWS:झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक, टाटानगर, हटिया और हावड़ा रूट की 40 से अधिक ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

October 23, 2026
Recent Post

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

October 23, 2026

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

October 23, 2026

RAILWAY NEWS:झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक, टाटानगर, हटिया और हावड़ा रूट की 40 से अधिक ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमीन विवाद, राशन कार्ड और पेंशन की शिकायतें लेकर डीसी के पास पहुंचे लोग, राजीव रंजन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में मतदाता सूची को लेकर प्रशासन सख्त, दो बार नोटिस के बाद भी दस्तावेज नहीं देने वालों की बूथवार सूची होगी जारी

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group