Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हरियाली के रास्ते की मुहिम की शुरुआत की
    Headlines

    कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हरियाली के रास्ते की मुहिम की शुरुआत की

    News DeskBy News DeskJune 5, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हरियाली के रास्ते की मुहिम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत  कोल्हान के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे प्रशासनिक परिसर, शैक्षणिक परिषद, औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अनुपयोगी भूमि में फलदार वृक्ष लगाया जाना है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण को दूर किया जा सके l

    आज इसकी शुरुआत जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम थाना परिसर से किया गया। इस दौरान थाना परिसर में 200 वृक्ष लगाया गया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों को मिलाकर कुल 500 पौधारोपण किया गया।

    इस दौरान जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभार कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर श्री सिंह ने कहा 1972 के स्टॉक होम अधिवेशन में पर्यावरणविदो ने पर्यावरण को दूषित होता देखकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया जिसके बाद यूनाइटेड नेशन के द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। आगे उन्होंने कहा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को एक जन मुहिम बनाना ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी एक स्वच्छ हवा में सांस ले सकेl इसी के तहत आज से पूरे 1 वर्ष तक यह वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए श्री सिंह ने विशेष रूप से जिले के वरीय पुलिस कप्तान प्रभात कुमार और एमजीएम थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया  । श्री सिंह ने कहा प्रत्येक वर्ष विश्व में 40 हज़ार करोड़ प्लास्टिक का उपयोग कीया जाता है जिसका केवल 50 प्रतिशत प्लास्टिक को ही रीसाइकल किया जा सकता है। इसलिए हमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की आवश्यकता है।

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी को  विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर और उनका पूरा पुलिस परिवार पर्यावरण संरक्षण के इस मुहिम में उनके साथ है, इसके साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया की प्लास्टिक के उपयोग को बंद कर ही हम वाकई पर्यावरण को हानि होने से बचा सकते हैंl इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह अपना घर बनाते उसमें वाटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था करें।

    इसके बाद सभी अतिथियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और विशेष रूप से लगाए गए सभी पौधों के संरक्षण की बात कही।
    ए के मिश्र

    Jamshedpur News :पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ex kolhan aayukt
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026

    Jamshedpur News :पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया संविधान हत्या दिवस, संगोष्ठी में आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur New: साकची रेड क्रॉस भवन में कल लगेगा ‘महा रक्तदान शिविर’, स्व. के.के. सिंह की जयंती पर युवाओं से महादान की अपील

    June 27, 2026

    Jamshedpur News :पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया संविधान हत्या दिवस, संगोष्ठी में आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

    June 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ब्रेन मलेरिया से कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की दर्दनाक मौत, रोते परिजनों का आंसू पोंछने पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    June 27, 2026

    West Singhbhum: जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में औचक निरीक्षण कर की गई कार्रवाई 

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group