Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kolhan News: हाथियों ने मचाया आतंक, चाकुलिया और चांडिल में दो लोगों को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने दिया मुआवजा
    Headlines

    Kolhan News: हाथियों ने मचाया आतंक, चाकुलिया और चांडिल में दो लोगों को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने दिया मुआवजा

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakuliya/chandil. चाकुलिया वन क्षेत्र स्थित श्यामसुंदर थाना के जमुना पंचायत के इंदबनी गांव में हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं. गुरुवार की सुबह करीब 4.30 बजे शौच करने गए 30 वर्षीय देवाशीष मुंडा हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी वाहन के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे, तभी रास्ते में हरिणीया के समीप उसकी मौत हो गई. परिजन फिर भी अस्पताल ले कर गए जहां डॉ नरेश बास्के ने मृत घोषित कर दिया.

    घटना की सूचना पाकर वनपाल कल्याण महतो, वनकर्मी विप्लव कुमार सीएचसी पहुंचे. वहीं इसकी जानकारी पाकर विधायक समीर मोहंती भी पहुंच कर मृतक के परिजन का हाल जाना. इस मौके पर रेंजर दिग्विजय सिंह के निर्देश पर वनपाल ने मृतक के बड़े भाई विनय मुंडा को 1 लाख रूपए का मुआवजा दिया. साथ ही बकाया राशि तीन लाख रूपए कागजी प्रकिया होने के बाद देने की बात कही गई है.

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    दूसरी घटना में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के गांव रसुनिया में 36 वर्षीय एक ग्रामीण को हाथी ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना सुबह करीब छह बजे की है जब सामल मुर्मू और अन्य ग्रामीण धान के खेत से हाथी को भगाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन हाथी ने मुर्मू पर हमला कर दिया. अधिकारी ने बताया कि मुर्मू ने भागने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उसे कुचल दिया.प्रभागीय वन अधिकारी सबा आलम अंसारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है.

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    crushed two people to death in Chakulia and Chandil forest department gave compensation Kolhan News: Elephants created terror
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :शहर का सितारा मायानगरी के आसमान में चमका, परसुडीह के विश्वदीप ‘ज़ीस्त’ ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान जी के लिए चर्चित साइलेंट फिल्म “गांधी टॉक्स” में लिखा गीत

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    February 8, 2026

    Jamshedpur News :धुसा–युगल ने अंग्रेजों के खिलाफ दिखाई थी अदम्य वीरता : संजीव सरदार

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    February 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :शहीद धुसा–जुगल की स्मृति में 75 युवाओं ने किया रक्तदान, पोटका विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group