Site icon Lahar Chakra

kolhan Politics: विस चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं, 60 अधिक सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, खरसावां में जयराम ने की घोषणा

kharsawan.. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शनिवार को खरसावां विस क्षेत्र पहुंचे. यहां विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों के बीच जन संपर्क किया. इस दौरान जेएलकेएम अध्यक्ष ने झारखंड विस चुनाव में किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन के संभावनाओं को खारिज किया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी. जेएलकेएम अपने बूते राज्य की 60 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी. विस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी पर कहा कि अगले चार-पांच दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी.

जेएलकेएम अध्यक्ष ने कहा कि  कोल्हान प्रमंडल में भी निश्चित रुप से जेएलकेएम का खाता खुलेगा और पार्टी यहां अच्छा प्रदर्शन करेगी. राजनीति में पहला कदम रख रहे हैं. खरसावां दौरा में लोगों का समर्थन मिला है. जेएलकेएम से जो प्रतिनिधि जीत कर आगे आयेंगे, वह कोल्हान की दबी हुई आवाज को सदन में उठायेंगे.

Exit mobile version