Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kolhan Politics: मंत्री बनने के बाद जमशेदपुर पहुंचे रामदास सोरेन, विस चुनाव में भाजपा को हराएंगे…
    Headlines

    Kolhan Politics: मंत्री बनने के बाद जमशेदपुर पहुंचे रामदास सोरेन, विस चुनाव में भाजपा को हराएंगे…

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन मंत्री बनने के बाद शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. झामुमो के कार्यकर्ताओं ने डोबो पुल के पास उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया. मंत्री रामदास सोरेन सर्वप्रथम कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर गये. यहां उन्होंने शहीद निर्मल महतो को नमन व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उलियान से वे सीधे साकची स्थित जिला संपर्क कार्यालय पहुंचे. यहां भारी संख्या में पहुंचे नेता व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. मंत्री रामदास सोरेन ने यहां पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से बातचीत व उनका आभार जताया. इसके बाद वे साकची मुख्य गोलचक्कर के समीप बिरसा मुंडा पार्क गये. यहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के चरणों में नतमस्तक हुए.

    स्मारक समिति के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया. साकची के बाद वे घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर पहुंचे. यहां पार्टी के कार्यकर्ता व उनके परिजनों से आतिशबाजी के बीच फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया. घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने मंत्री बनने के बाद भाजपा के खिलाफ जमकर खरी-खोटी कही. उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद सर्वाधिक समय तक यहां भाजपा सत्ता में रही, लेकिन भाजपा ने कभी झारखंडियों के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया. यहां के लोगों को उनके जमीन से बेदखल कर रोजी-रोजगार की तलाश में पलायन करने के लिए विवश किया. अब जब यहां भाजपा सत्ता से बाहर है, तो हेमंत सोरेन की अगुवाई में चल रही सरकार पर तरह-तरह की आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में जाने से झामुमो पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि पार्टी अपनी जगह पर मजबूती से खड़ी है. झामुमो पूरी दमखम के साथ भाजपा को विधानसभा चुनाव में टक्कर देगा.

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    HiddenJack bonusgids: welkomstbonus, gratis spins en promoties uitgelegd
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news Ramdas Soren reached Jamshedpur after becoming a minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    September 24, 2026

    HiddenJack bonusgids: welkomstbonus, gratis spins en promoties uitgelegd

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: volledige gids voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026
    Recent Post

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    September 24, 2026

    HiddenJack bonusgids: welkomstbonus, gratis spins en promoties uitgelegd

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: volledige gids voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: bonussen, betaalmethoden en mobiele app voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026

    Hidden Jack app beveiligingsgids voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group