Site icon Lahar Chakra

Kolhan University: काेल्हान विवि को मिला नया कुलपति, डॉ अंजिला गुप्ता ने संभाला पदभार, बोलीं-सिस्टम करेंगे दुरुस्त

Chaibasa. कोल्हान विश्वविद्यालय काे नया कुलपति मिल गया है. डॉक्टर अंजिला गुप्ता ने मंगलवार को योगदान दे दिया. इस दाैरान कोल्हान विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया. पदभार लेने के बाद नए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़े हुए हैं. विश्वविद्यालय की समस्याओं को चिन्हित कर उनका समाधान जल्द से जल्द करना है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास पर भी जोर रहेगा.

आगे कुलपति ने कहा पॉलिसी का निर्माण व क्रियान्वयन छात्र हित को ध्यान में रखकर किया जाएगा. विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता रहेगी. विश्वविद्यालय के सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा. तभी विश्वविद्यालय का संचालन सही एवं सुचारु ढंग से हो पाएगा. मालूम हों कि राजभवन रांची के द्वारा 28 फरवरी को डॉक्टर अंजिला गुप्ता को कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा का नया कुलपति नियुक्त किया गया था.

Exit mobile version