Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kolhan University के रजिस्ट्रार हाइकोर्ट में हुए हाजिर, अदालत ने सुनवाई के बाद ड्रॉप की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला
    Headlines

    Kolhan University के रजिस्ट्रार हाइकोर्ट में हुए हाजिर, अदालत ने सुनवाई के बाद ड्रॉप की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने वेतनमान निर्धारित करने व योगदान की तिथि को दुरुस्त करने से संबंधित दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. प्रार्थी व प्रतिवादी का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने अवमानना याचिका को ड्रॉप कर दिया. साथ ही प्रार्थी को छूट दी कि वह आदेश लेकर सक्षम प्राधिकार के समक्ष जा सकता है. अदालत के पूर्व के आदेश के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के रजिस्ट्रार सुनवाई के दाैरान सशरीर उपस्थित थे. उनकी ओर से अधिवक्ता डॉ अशोक कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि प्रार्थी के अभ्यावेदन के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय ने मामले में सकारण आदेश पारित कर दिया है. इस आदेश में प्रार्थी के क्लेम को सही नहीं माना गया है तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रार्थी के वेतनमान को सही बताया गया है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार ने पैरवी की.

    उल्लेखनीय है कि प्रार्थी सुरेश चंद्र महापात्र ने अवमानना याचिका दायर कर एकल पीठ के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की थी. एकल पीठ ने प्रार्थी के मामले में कोल्हान विश्वविद्यालय को सकारण आदेश पारित करने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया. प्रार्थी ने जमशेदपुर स्थित वीमेंस कॉलेज में लैब ब्वॉय के पद पर योगदान किया था. प्रार्थी का वेतनमान 2550-3200 रुपये राज्य सरकार की ओर से निर्धारित किया गया था, जबकि प्रार्थी का कहना था कि उसका वेतनमान 2650-4000 रुपये होना चाहिए था. वहीं योगदान की तिथि 29 दिसंबर 2003 के बजाय तीन दिसंबर 1982 होना चाहिए था.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    court dropped the contempt petition after hearing know what is the matter Kolhan University Registrar appeared in High Court
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group