Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kolkata Doctor Rape/Murder Case: ममता सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा और अविश्वास’, TMC सांसद ने राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद किया दावा
    Headlines

    Kolkata Doctor Rape/Murder Case: ममता सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा और अविश्वास’, TMC सांसद ने राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद किया दावा

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2024Updated:September 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata.तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद जवाहर सरकार ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता तथा राजनीति छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने आरजी कर अस्पताल की चिकित्सक से कथित बलात्कार व उसकी हत्या के मामले में राज्य सरकार द्वारा उठाये गए कदम को ‘‘अपर्याप्त और काफी देर से उठाया गया’’ बताया है.

    पत्र में, जवाहर सरकार ने कहा कि राज्य सरकार से उनका ‘‘मोहभंग’’ हो गया है, क्योंकि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और नेताओं के एक वर्ग के बल प्रयोग की रणनीति के प्रति ‘‘बिल्कुल भी चिंतित नहीं’’ है. चिकित्सक की मौत पर विरोध प्रदर्शन को स्वतःस्फूर्त बताते हुए सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी ने कहा कि उन्होंने किसी सरकार के खिलाफ ‘‘ऐसा गुस्सा और घोर अविश्वास’’ कभी नहीं देखा.

    उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘दलगत राजनीति में सीधे शामिल हुए बिना सांसद बनने का मुख्य उद्देश्य यह था कि इससे भाजपा और उसके प्रधानमंत्री की निरंकुश व सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए एक उत्कृष्ट मंच मिलेगा. इसे लेकर मुझे कुछ हद तक संतुष्टि है और संसद में चर्चा के दौरान मैंने कई बार हस्तक्षेप किए…

    जवाहर सरकार ने कहा कि तृणमूल में शामिल होने के एक साल बाद 2022 में, वह पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ भ्रष्टाचार के ‘‘खुले सबूत’’ देखकर ‘‘काफी हैरान’’ रह गए. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि पार्टी और (राज्य) सरकार को भ्रष्टाचार से निपटना चाहिए, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझे ही घेर लिया. मैंने तब इस्तीफा नहीं दिया क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि आप (ममता बनर्जी) ‘कट मनी’ और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना सार्वजनिक अभियान जारी रखेंगी, जिसे आपने एक साल पहले शुरू किया था.

    पूर्व नौकरशाह ने कहा कि उन्हें उनके शुभचिंतकों ने सांसद बने रहने के लिए मनाया, ताकि वह ‘‘ऐसे शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रख सकें जो भारतीय लोकतंत्र और नागरिक स्वतंत्रता के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मैंने संसद में अपना काम पूरे उत्साह के साथ किया, लेकिन धीरे-धीरे मेरा मोहभंग होता गया क्योंकि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और नेताओं के एक वर्ग के बढ़ते बल प्रयोग के प्रति बिल्कुल भी चिंतित नहीं दिखी.

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    अपनी मध्यमवर्गीय जीवनशैली का जिक्र करते हुए सरकार ने कहा कि उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि पंचायत और नगरपालिकाओं में चुने गए तृणमूल के कई लोगों (प्रतिनिधियों) ने काफी संपत्ति अर्जित कर ली है और वे महंगी गाड़ियों में घूमते हैं. उन्होंने कहा, ‘इससे न केवल मुझे, बल्कि पश्चिम बंगाल के लोगों को भी दुख होता है.

    उन्होंने कहा, ‘यह भी सच है कि अन्य दलों और दूसरे राज्यों के नेताओं ने अकूत संपत्ति अर्जित की है, लेकिन पश्चिम बंगाल इस बड़े भ्रष्टाचार और वर्चस्व को स्वीकार नहीं कर सकता. मैं जानता हूं कि मौजूदा केंद्र सरकार अपने द्वारा बढ़ावा दिये गए अरबपतियों से लाभ प्राप्त कर रही है और ऐसा एक दिन भी नहीं बीतता जब मैं उस पर गंदे ‘सांठगांठ वाले पूंजीवाद’ को लेकर आरोप नहीं लगाता. मैं कुछ चीजों को स्वीकार नहीं कर सकता, जैसे भ्रष्ट अधिकारियों (या चिकित्सकों) को प्रमुख और शीर्ष पद मिलना.

    चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह ‘‘स्वतःस्फूर्त जनाक्रोश’’ कुछ खास लोगों और भ्रष्ट लोगों के रवैये के खिलाफ है. सरकार ने पत्र में कहा, आरजी कर अस्पताल में हुई भयावह घटना के बाद एक महीने तक मैंने धैर्यपूर्वक पीड़ा सही और उम्मीद कर रहा था कि आप (ममता बनर्जी) अपनी पुरानी शैली में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों के साथ सीधे बात करेंगी. ऐसा नहीं हुआ और राज्य सरकार अब जो भी दंडात्मक कदम उठा रही है, वह बहुत अपर्याप्त हैं और काफी देर से उठाए जा रहे हैं.

    उन्होंने कहा, ‘‘वे लोग राजनीति नहीं चाहते, वे न्याय और सजा चाहते हैं. हमें खुलकर विश्लेषण करना चाहिए और समझना चाहिए कि यह आंदोलन जितना अभया (पीड़िता को दिया गया नाम) के लिए है, उतना ही राज्य सरकार और पार्टी के खिलाफ भी है. इसके लिए तत्काल सुधार की जरूरत है, अन्यथा सांप्रदायिक ताकतें इस राज्य को अपने गिरफ्त में ले लेंगी.

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    सरकार ने दावा किया कि उन्होंने यह पत्र इसलिए लिखा कि उन्हें महीनों तक मुख्यमंत्री बनर्जी से व्यक्तिगत रूप से बात करने का मौका नहीं मिला.
    उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाएंगे और राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपेंगे तथा राजनीति से खुद को अलग कर लेंगे.
    वहीं, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी जवाहर सरकार के फैसले का सम्मान करती है और उन्हें उम्मीद है कि नेतृत्व उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर ध्यान देगा तथा मजबूत, स्पष्ट और सकारात्मक कदम उठाएगा.

    भाजपा ने कहा है कि सरकार द्वारा राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपे जाने से पहले इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.
    भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने और संसद की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई थी. बाद में वह इससे पलट गए। अब देखते हैं क्या होता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kolkata Doctor Rape/Murder Case TMC MP claims after resigning from Rajya Sabha
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026
    Recent Post

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026

    Jharkhand: CO सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के आदेश

    March 10, 2026

    Rajrappa Mandir: जमशेदपुर के श्रद्धालु से रजरप्पा मंदिर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group