
Ranchi/Jamshedpur. कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. आंदोलनकारियों ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया है. ट्रेनों के पहिए जहां-तहां थमे हुए हैं। टाटा से पटना आने वाली वंदे भारत ट्रेन भी सुबह से मुरी स्टेशन पर ही खड़ी है. ट्रेन में हजारों यात्री सवार हैं और सभी लोग परेशान हो रहे हैं. पटना-रांची जनशताब्दी को गया स्टेशन से टर्मिनेट कर दिया गया है.
यह ट्रेन अब कोडरमा पारसनाथ, गोमो, बोकारो और रांची नहीं जाएगी. इस ट्रेन के तमाम सारे यात्री परेशान हो रहे हैं. बाकी ट्रेन भी झारखंड के लिए नहीं बढ़ रही हैं.
कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधन तलाशने पर मजबूर हैं. कुछ यात्री सड़क मार्ग से गया, कोडरमा और हजारीबाग के लिए रवाना हो चुके हैं. वहीं, दो–तीन स्टेशन तक सफर करने वाले कई लोग अपनी रेल यात्रा रद कर स्टेशन से वापस लौट गए. दूसरी ओर, स्टेशन पर पहुंच रहे नए यात्री भी ट्रेनें खड़ी देख लौटने को मजबूर हैं.
सोनुवा स्टेशन बना पुलिस छावनी
कुड़मी समाज द्वारा पूर्व घोषित आंदोलन के तहत कोल्हान प्रमंडल के सोनुवा रेलवे स्टेशन में रेल ट्रैक जाम करने का अब तक कोई असर नहीं दिख रहा है. कुड़मी समाज के आंदोलनकारी नेता व समाज के लोग अब तक सोनुवा स्टेशन के समीप रेल फाटक जाम स्थल नहीं पहुंचे हैं. सोनुवा स्टेशन व उसको जोड़ने वाली सड़को पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. सोनुवा रेलवे स्टेशन को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है
चक्रधरपुर रेल मंडल में यहां असर असर
आदिवासी कुड़मी समाज को एसटी में शामिल कराने की मांग को लेकर शनिवार की सुबह सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत हेंसालंग रेलवे स्टेशन के समीप समाज के लोग रेल पटरी पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं. रेल पटरी पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जेएलकेएम के प्रत्याशी रह चुके जेएलकेएम नेता तरुण महतो ढोल नगाड़े के साथ रेल पटरी पर बैठ गए हैं.
कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
सरायकेला से आंदोलन की खबर आई है. चक्रधरपुर रेल मंडल के सिनी रेलवे स्टेशन पर समाज के लोगों ने कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर ट्रैक जाम कर दिया. इसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ. आंदोलनकारी ट्रैक पर बैठकर अपना विरोध जता रहे हैं.
बड़काखाना-टाटा पैसेंजर ट्रेन को रोका गया
हेंसालोंग स्टेशन के पास ओड़िया फाटक पर बड़काखाना-टाटा पैसेंजर ट्रेन को रोका गया है और पटरी पूरी तरह बंद कर दी गई है. आंदोलन के समर्थन में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो भी आदिवासी कुड़मी समाज के साथ रेल पटरी पर उतर गए हैं
इन ट्रेनों को भी बीच रास्ते में रोका गया
1. धनबाद-सासाराम इंटरसिटी गोमो में रोकी गई
2. पटना-बरकाकाना एक्सप्रेस टोरी में रोकी गई
3. आसनसोल-हटिया पैसेंजर हजारीबाग टाउन तक चली
4. आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस मुगमा तक चली
5. दुमका-रांची बाबाधाम एक्सप्रेस बराकर तक चली
6. वर्दमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस आसनसोल तक चली
7. पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस कोडरमा तक
8. पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस गया तक
इन ट्रेनों के बदले गए मार्ग
1. जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस : गया-किऊल-आसनसोल होकर चली
2. बीकानेर-सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस : गया-किऊल-आसनसोल होकर चली
3. अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस : गया-किऊल-आसनसोल होकर चली
4. नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस : गया-किऊल-आसनसोल होकर चली
5. वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस : गया-किऊल-आसनसोल होकर चली
6. हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस : आसनसोल-जयचंडी पहाड़ होते हुए रांची गई
7. सियालदह-गांधीधाम स्पेशल : आसनसोल-झाझा-किऊल होकर गया की ओर