Site icon Lahar Chakra

Kudmi Movement Railway: कुड़मी आन्दोलन के कारण रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, कई को किया शॉट टर्मिनेट, सीनी में लाइन जाम, चाकुलिया स्टेशन पर खड़ी है हावड़ा – राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस

Jamshedpur. कुड़मी जाति को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा सीनी सहित कई जगहों पर रेल चक्काजाम आन्दोलन करने के कारण रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं कई ट्रेनों को सॉट टर्मिनेट किया गया है. रेलवे द्वारा 68019/68020 टाटा गुवा टाटा, 68003/68004 टाटा गुवा टाटा, 13513/13514 आसनसोल हटिया आसनसोल सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

वहीं कई ट्रेनों को शॉट टर्मिनेट किया गया है. वहीं सीनी में रेल टेका आन्दोलन के कारण 12859 सीएसटीएम हावड़ा गितांजलि एक्सप्रेस ट्रेन चक्रधरपुर, 18029 मुंबई शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस, 12833 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन सहित कई ट्रेनों को चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर सहित कई रेलवे स्टेशन पर रोका गया.

सीनी स्टेशन के पास लाइन जाम
शनिवार सुबह 7:20 बजे दर्जनों दर्जनों लोगों सीनी स्टेशन के पास लाइन जाम कर दिया. इससे चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के तैयारी धरी रह गयी. हालांकि रेलवे और प्रशासनिक पदाधिकारी एसडीओ और एसडीपीओ लोगों को लाइन से हटने के लिए समझा रहे हैं. लेकिन 8:15 बजे तक हावड़ा मुंबई मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन पर असर की सूचना नहीं है. लेकिन लोगों के लाइन से नहीं हटने पर मुंबई से आने वाली ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकने की आशंका है. लाइन जाम को लेकर यात्रियों में भी दहशत का माहौल है.

इधर, चाकुलिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हावड़ा- राउरकेला बंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:07 से खड़ी है. रेल प्रबंधन द्वारा उद्घोषणा की जा रही है कि गालूडीह में रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण ट्रेन को छोड़ने में विलंब हो रही है. इसके अलावे टाटानगर की ओर जाने वाली तीन मालगाड़ियां भी खड़ी हैं. स्टेशन परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है. ट्रेनों का परिचालन बंद रहने के कारण अनेक यात्री स्टेशन से अपने घर लौट गए.

Exit mobile version