Site icon Lahar Chakra

Kudmi Protest: चक्रधरपुर मंडल में 2000 लोगों पर, खड़गपुर मंडल के गालूडीह में भी करीब 400 लोगों पर FIR, सभी पर रेल परिचालन बाधित करने का आरोप

Jamshedpur. अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का ‘रेल टेका आंदोलन दूसरे दिन रविवार को समाप्त हो गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय स्तर पर वार्ता और आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लेने की घोषणा की गई. हालांकि रेल परिचालन बाधित करने पर रेलवे ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. इस मामले में चक्रधरपुर मंडल में 2000 लोगों पर तीन जगहों पर लाइन जाम करने के मामले में केस दर्ज किया गया है. आरपीएफ ने केस सीनी, गम्हरिया में लाइन जाम करने और कांड्रा में ट्रेन परिचालन प्रभावित करने का प्रयास करने के आरोप में किया है.

दूसरी ओर खड़गपुर मंडल के गालूडीह में भी चार-पांच सौ पर केस दर्ज हुआ है. आरोपियों में नवीन महतो, प्रकाश महतो, सूरज महतो, रवि महतो, बृजेश महतो, गीता महतो आस्तिक महतो समेत अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया है.

Exit mobile version