Site icon Lahar Chakra

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

कुलगाम. जम्मू के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस दौरान जिले के अखल इलाके में देर रात चली मुठभेड़ में जवानों ने एक आतंकी ढेर कर दिया.

भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा चलाया गया संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान अभी भी जारी है.

सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में, भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा कि कुलगाम में रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलाबारी जारी रही. सतर्क सैनिकों ने आतंकियों को गोलीबारी से जवाब दिया और आतंकी बचकर न निकल पाए, इसके लिए घेराबंदी और कड़ी कर दी.

Exit mobile version