Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kumbh Mela: महाकुंभ की आग लगने की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, बन रहे नये कॉटेज, अवैध रूप से सिलिंडर रखा, तो होगी कार्रवाई
    Headlines

    Kumbh Mela: महाकुंभ की आग लगने की मजिस्ट्रेट जांच शुरू, बन रहे नये कॉटेज, अवैध रूप से सिलिंडर रखा, तो होगी कार्रवाई

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Prayagraj. सेक्टर 19 स्थित श्री करपात्र धाम व गीता प्रेस के शिविर में लगी आग की मजिस्ट्रेट जांच सोमवार को शुरू हो गयी. जांच की जिम्मेवारी मजिस्ट्रेट शिवेंद्र कुमार वर्मा को मिली है. वह आग लगने के कारणों की जांच करने के अलावा इससे हुए नुकसान का भी आकलन करेंगे. प्रारंभिक तौर पर गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लगने की बात कही जा रही है. इसमें 300 से अधिक कॉटेज जल के राख हो गये. महाकुंभ के कई शिविरों में अवैध तरीके से सिलिंडर रखे गये हैं. मेलाधिकारी की ओर से इसकी जांच के भी आदेश दिये गये हैं. अवैध रूप से सिलिंडर रखने पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है.
    आग लगने के स्थान पर पड़े मलबे को दूसरे दिन भी हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है. भीषण आग में राख हुए शिविर पुराने स्वरूप में उसी स्थान पर दो दिन में बनाये जायेंगे. इसके लिए आदेश दे दिया गया है. तब तक प्रभावित श्रद्धालुओं को दूसरे शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है. शिविर पुनर्वास का काम तेजी से चल रहा है. सोमवार को आग से प्रभावित गीता प्रेस के शिविर में रोज की तरह काम चलता रहा. संतों को भोजन प्रसाद दिया गया. सीएम योगी के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी संदेश भेजकर गीता प्रेस का हाल जाना.

    किन्नर अखाड़ा के सामने भी लगी आग

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    सोमवार को सेक्टर 16 में भी किन्नर अखाड़ा के सामने श्री हरि दिव्य साधना पीठ, प्रतापगढ़ के शिविर में सुबह आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने पानी और बालू डाल कर आग बुझा ली. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल केंद्र अन्न क्षेत्र के अंतर्गत लगे टावर पर तैनात कर्मियों को सुबह साढ़े नौ बजे किन्नर अखाड़े के सामने धुआं उठता दिखा और इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को दी गयी. अग्निशमन वाहन को तत्काल मौके पर भेजा गया, लेकिन गाड़ी पहुंचने के पहले ही लोगों ने आग बुझा दी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    action will be taken if cylinder is kept illegally Kumbh Mela: Magistrate investigation of the fire in Maha Kumbh begins new cottages are being built
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group