Site icon Lahar Chakra

KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में आज से होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें एडमिशन का पूरा प्रोसेस

Jamshedpur. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके मुताबिक कक्षा 1 एवं बाल वाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होंगे जो 21 मार्च रात 10 बजे तक चलेंगे. कक्षा 1 और बाल वाटिका में आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मार्च को रात 10 बजे तक रखी गई है. आइए जानते हैं कि केवी में एडमिशन का पूरा प्रोसेस और गाइडलाइन क्या हैं. केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा एक में प्रवेश के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 6 वर्ष तक होनी आवश्यक है. इसके अलवा बाल वाटिका-1, 2 एवं 3 में प्रवेश के लिए आयु क्रमश: 3 से 4 वर्ष, 4 से 5वर्ष और 5 से 6 वर्ष तय की गई है.

केवी में एडमिशन का ये है शेड्यूल

केवी में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए आपको https://kvsangathan.nic.in पर जाना होगा. क्लास-1 और बाल वाटिका 1 व 2 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. 21 मार्च को रात 10 बजे तक इन क्लासेस के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. कक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की पहली सूची एवं वेटिंग सूची 25 मार्च को जारी की जाएगी.
बाल वाटिका में चयनित छात्रों की चयन सूची और प्रतीक्षा सूची 26 मार्च को जारी की जाएगी.

केवी में एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट 2 अप्रैल को जारी की जाएगी, (अगर पहली सूची में बाद सीटें खाली रह गईं तो)
अगर बाल वाटिका में सीटें खाली रह गईं तो शिक्षा के अधिकार के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एडमिशन का दूसरा नोटिफिकेशन 7 अप्रैल को जारी किया जाएगा. ऐसे छात्रों के लिए एडमिशन प्रोसेस 8 अप्रैल को शुरू होगा.

Exit mobile version