Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Politics»बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव हुए लालू यादव, अचानक RJD विधायक के आवास पर पहुंचे राजद सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
    Politics

    बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव हुए लालू यादव, अचानक RJD विधायक के आवास पर पहुंचे राजद सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

    News DeskBy News DeskMarch 1, 2025Updated:March 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना: राजद सुप्रीमो आज शनिवार (1 मार्च) को छपरा पहुंचे. लालू यादव राजद विधायक श्रीकांत यादव के आवास पर पहुंचे थे, जहां बड़ी संख्या में जुटे आरजेडी समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान लालू ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लोगों से अपील की कि वे चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें.

    लालू यादव ने कहा कि, मैं आपके बीच आया हूं और आपने बड़े उत्साह के साथ मेरा स्वागत किया है. मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं. हमें एकजुट रहना चाहिए. राजद सुप्रीमो के अचानक छपरा पहुंचने पर यह कयास लगाया जा रहा है कि बिहार चुनाव को लेकर लालू यादव ने अब कमान संभाल ली है.

    बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी समेत सभी नामजद आरोपियों को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है. लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार के कुल 6 सदस्यों को समन जारी किया है, जिसमें लालू, राबड़ी देवी, हेमा यादव, मीसा भारती, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव का नाम शामिल है.

    Jamshedpur: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने की हिमांशु हत्याकांड की समीक्षा, SIT को दिए ये निर्देश

    इस मामले पर कल शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि, तेजस्वी यादव को जेल भेज दे. हम लोग डरने वाले नहीं है. लालू जी भी बेकसूर है. भाजपा सिर्फ हम लोगों को परेशान करती है और फंसाने का काम कर रही है. लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं. बिहार में अपराधियों का बोलबाला है.

    मामले में CBI ने लालू यादव समेत 78 लोगों के खिलाफ कन्क्लूसिव चार्जशीट दाखिल की थी. चार्ज शीट में आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए सबसे निचले स्तर की नौकरियां देने के एवज में भारी घोटाला किया. इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू प्रसाद यादव ने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई.

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar election Lallo yadhav RJD
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को अवैध उगाही एवं सरकारी राजस्व की बंदरबांट के लिए कौन प्रदान कर रहा है सुरक्षा कवच ? 

    June 8, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने की हिमांशु हत्याकांड की समीक्षा, SIT को दिए ये निर्देश

    July 10, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हरिया सीएचसी में उपायुक्त का औचक निरीक्षण,खाली मिले वार्ड, पुरुष वार्ड पर लटका ताला; उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  दिव्यांग महिला की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दोबारा शुरू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से मिली राहत

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group