Site icon Lahar Chakra

Land Scam: पत्रकार से भूमि माफिया बने कमलेश को इडी ने भेजा समन, 19 जुलाई को बुलाया

Ranchi. भूमि घोटाला मामले में पत्रकार से भूमि माफिया बने कमलेश सिंह को इडी ने समन भेज है. कमलेश को 19 जुलाई को जोनल मुख्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है. उस पर आरोप है कि कांके प्रखंड के चामा गांव में उसने बड़ी संख्या में लोगों की जमीन पर कब्जा कर रखा है.

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कर रखी है. शुक्रवार को कमलेश को समन जारी करने से पहले इडी ने चामा गांव जाकर ग्रामीणों की शिकायत की जांच की. इडी ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद जमीन पर जारी निर्माण कार्य बंद करवा दिया था.

Exit mobile version