Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»एनडीए झारखंड में प्रचंड जीत दर्ज करेगी : चिराग पासवान
    Bihar

    एनडीए झारखंड में प्रचंड जीत दर्ज करेगी : चिराग पासवान

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    लोहरदगा. झारखंड के पलामू जाने के क्रम में कुडू बस स्टैंड में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान का आजसू पार्टी ने स्वागत किया. इस दौरान आजसू के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनाएगी और भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ कर दम लेगी.

    चिराग ने कहा कि एनडीए के बड़े से बड़ा नेता एवं कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए हैं तथा जनता के जाकर इस सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं. अब यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी. इसकी उम्र खत्म हो गई है. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि झारखंड निर्माण जिस सोच के साथ हुआ था वह अभी तक अधूरा है. अटल बिहारी वाजपेयी ने यह राज्य बिहार से अलग कर इसको विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का सपना देखा था लेकिन आज लूट-खसोट कर बर्बाद करने वालों के हाथों में झारखंड चला गया है. बिहार के बाद यह झारखंड को बर्बाद कर रहे हैं. अब इनकी मनमानी नहीं चलेगी. एनडीए की सरकार बनेगी और राज्य का समुचित विकास किया जाएगा. चिराग के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

    हेमंत सरकार पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री 

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    झारखंड के लातेहार जिला मुख्यालय में सोमवार को लोजपा (रामविलास) की हुंकार रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार और यहां के मुख्यमंत्री ने पूरे देश में झारखंडियों को शर्मसार कर दिया.

    चिराग ने कहा कि पिछला 5 वर्ष झारखंड का युवा अवस्था था. इस युवावस्था में झारखंड में विकास की अपार संभावनाएं थीं लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड राज्य के विकास को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया. चुनाव से पूर्व वर्तमान सरकार ने जो जनता से वादे किए थे, उन वादों को पूरा करने के बदले सरकार में शामिल लोग अपने स्वार्थ साधने में लगे रहे. इसी का परिणाम है कि पिछले 5 वर्षों में झारखंड का विकास पूरी तरह रुक गया.

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    चिराग ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सिर्फ झारखंड में लूट मच गई. इसीलिए यहां के मुख्यमंत्री तक को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा. मुख्यमंत्री के अलावा कई अन्य मंत्रियों और अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाना पड़ा है. इस पूरी घटनाक्रम से झारखंड के रहने वाले लोग शर्मसार हो गए. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है.

    चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान ने विकसित झारखंड का सपना देखा था. उन्होंने कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि झारखंड राज्य को देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल करुंगा लेकिन इसके लिए राज्य के युवाओं को एक साथ होकर राज्य के विकास में सहयोग देना होगा. जो लोग लूट और विद्वेष की राजनीति करते हैं, उन लोगों को सबक सिखाना है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    chirag paswan in latehar Latehar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, कहा- पुनर्वास के बिना न हो कार्रवाई

    July 30, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, कहा- पुनर्वास के बिना न हो कार्रवाई

    July 30, 2026

    IndianRailways :रेलवे का बड़ा फैसला, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, बिहार-झारखंड-ओडिशा और मुंबई रूट के यात्रियों को राहत

    July 30, 2026

    CHAIBASA NEWS: झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की हाई-लेवल इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग, नक्सल, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त रणनीति

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group