Site icon Lahar Chakra

Latehar Naxal News: कुमंडीह रेलवे स्टेशन के पास से एक लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Latehar. मनिका पुलिस ने एक लाख के इनामी माकपा माओवादी के नक्सली गुलशन उरांव उर्फ फूलचंद उरांव(पिता-नेरू उरांव) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वह मनिका के कुमंडीह के हाटा गांव का रहनेवाला है. यह जानकारी बरवाडीह एसडीपीओ भारत राम ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि माकपा माओवादी के नक्सली मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडीह रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद बरवाडीह एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया. गठित टीम जैसे ही कुमंडीह रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, पुलिस को देख नक्सली गुलशन उरांव भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली गुलशन उरांव गोली चलाने में माहिर माना जाता है. उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है. गिरफ्तार नक्सली के खिलाफी बारेसाढ़ थाना में 17 सीएलए के तहत एक मामला दर्ज है.

Exit mobile version