Site icon Lahar Chakra

New Posting: lFS अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव नियुक्त किया गया,वर्तमान में PMO में उप सचिव के रूप में थीं कार्यरत

New Delhi.भारतीय विदेश सेवा (lFS) अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई. वर्ष 2014 बैच की आईएफएस अधिकारी तिवारी वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं.आदेश 29 मार्च को जारी हुआ, जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तिवारी की पीएमओ में कार्य के उनके अनुभव के आधार पर निजी सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है.

Exit mobile version