Janshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग में आज आधी रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते चौथी मंजिल से धुआं और आग निकलने लगी. आग की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी.
इसके बाद झारखंड अग्निशमन विभाग के साथ टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 2 बजे के बाद एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर अचानक आग की लपटें दिखाई दीं. सुरक्षा कर्मियों ने जब आग को देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं. करीब चार दमकलों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया.
