Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Lightning on Football Match: लातेहार में वज्रपात की चपेट में आने से दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत, 11 घायल
    Headlines

    Lightning on Football Match: लातेहार में वज्रपात की चपेट में आने से दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत, 11 घायल

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Latehar. लातेहार के बारियातू थाना क्षेत्र के इटके गांव में गुरुवार दोपहर बाद आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुए वज्रपात में दो खिलाड़ियों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान दीपक कुमार (18 वर्ष, पिता-रमेश साव, ग्राम कोईद, सोपारान-टंडवा) और विरेंद्र गंझू (22 वर्ष, पिता-रमोदी गंझू, ग्राम बरनी, बारियातू) के रूप में हुई है. इसी घटना में 11 अन्य खिलाड़ी भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन युवकों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.

    जानकारी के अनुसार, इटके गांव में गुरुवार दोपहर बाद बारिखाप व लेड़ाई (टंडवा) की टीम के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट खेला जा रहा था. इस दौरान बारिश भी हो रही थी. मैच का निर्णय नहीं होने पर पेनाल्टी शूट आउट खेला गया. बारिखाप की टीम ने यह मैच जीत लिया. जीत के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी ग्राउंड के बाहर कपड़े बदल रहे थे, तभी तेज आवाज के साथ वज्रपात हुुआ. इसकी चपेट में कई खिलाड़ी आ गये. दो खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना में ग्राम बारिखाप के रहनेवाले करन गंझू , नागेश्वर गंझू, बबन गंझू , पिंटू गंझू , गोपाल गंझू , महेंद्र गंझू , लालमोहन गंझू , पिंकू गंझू व शिवशंकर गंझू और हरदिया गांव के रहनेवाले दीपक गंझू व डब्लू गंझू घायल हो गये. डॉ सुरेंद्र कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. वज्रपात की घटना में इटके गांव निवासी अख्तर मियां की एक दुधारू गाय की भी मौत हो गयी है.

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    11 were injured due to lightning in Latehar Latehar Lightning on Football Match Two football players died
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, धनबाद स्टेशन पर पहली बार दो MUTS मशीनें, सहायता बूथ और अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: DBMS कदमा हाई स्कूल में इंटर हाउस स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का भव्य फाइनल, एमेरल्ड और सफायर हाउस का शानदार प्रदर्शन

    July 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, कहा- पुनर्वास के बिना न हो कार्रवाई

    July 30, 2026
    Recent Post

    IndianRailways :रेलवे का बड़ा फैसला, 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, बिहार-झारखंड-ओडिशा और मुंबई रूट के यात्रियों को राहत

    July 30, 2026

    CHAIBASA NEWS: झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की हाई-लेवल इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग, नक्सल, ड्रग्स और पशु तस्करी पर संयुक्त रणनीति

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group