Site icon Lahar Chakra

Liquor Shop Closed: आज शाम से 13 नवंबर की शाम 5 बजे तक बंद रहेगी शराब की दुकान, अधिसूचना जारी

Jamshedpur.झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोल्हान के तीनों जिलों में ड्राई डे घोषित किया गया है. इन दिनों में शराब की दुकानें और संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. सभी जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए ये निर्णय लिया है. आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील की गयी है. प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के देखते हुए कोल्हान के तीन समेत 15 जिलों के 43 विधानसभा क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेगी. 11 नवंबर की शाम 5 बजे से 13 नवंबर की शाम 5 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेगी.

दूसरे चरण में 18 की शाम से 20 की शाम तक व मतगणना के दिन 23 को भी बंद रहेगी

दूसरे चरण के चुनाव में 18 नवंबर की शाम 5 बजे से 20 नवंबर की शाम 5 बजे तक 38 विधानसभा क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेगी. इसके अलावा मतगणना के दिन भी यानी कि 23 नवंबर को भी शराब की दुकानें बंद रहेगी.

Exit mobile version