Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»मध्य प्रदेश के चालान पर पलामू से हो रही थी खनिज की लोडिंग, सरकार को करोड़ों का चूना
    Headlines

    मध्य प्रदेश के चालान पर पलामू से हो रही थी खनिज की लोडिंग, सरकार को करोड़ों का चूना

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Palamu : हेमंत सोरेन सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान पहुंचाने का गंदा खेल पलामू में खेला जा रहा था. इस बात खुलासा तक हुआ जब पलामू की चैनपुर पुलिस ने एक लोडेड गाड़ी और उसके ड्राइवर को पकड़ा. गाड़ी के कागजात खंगालने पर बड़े गोलमाल का खुलासा हुआ. पता चला कि चालान मध्य प्रदेश का है और खनिज लोडिंग पलामू से की जा रही है. इस फर्जी काम को एक संगठित गिरोह अंजाम दे रहा था.

    पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ वाहन मालिक और क्रशर संचालक मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में अवैध कारोबार कर रहे हैं. ये लोग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से खनिज का चालान निकालते थे, जबकि असली खनिज लोडिंग पलामू और गढ़वा जिले के क्रशरों से करते थे. जांच में सामने आया कि मध्य प्रदेश से मिलने वाला चालान झारखंड की तुलना में सस्ता पड़ता है और उसमें परिवहन अवधि भी ज्यादा मिलती है. इसका फायदा उठाकर आरोपी एक ही चालान पर कई बार ट्रिप करते थे. इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था और यह सीधी-सीधी सरकारी संपत्ति की चोरी थी.

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा, आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

    बीते पांच सितंबर को चैनपुर थाना गेट पर चेकिंग के दौरान रामगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक (नंबर JH16F8579) को रोका गया. कागजात की जांच में पूरा खेल उजागर हुआ. वाहन जब्त कर लिया गया और चालक उपेन्द्र कुशवाहा (उम्र 32 वर्ष, ग्राम यमुना नगर, थाना बागोदर, जिला गिरिडीह) को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, गाड़ी और मध्य प्रदेश से जारी चालान को जब्त कर लिया गया.

    Jamshedpur News: सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    पुलिस ने बताया कि इस अवैध सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या-171/2025 दर्ज कर आगे की जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस धंधे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. इस गोरखधंधे का खुलासा करने में चैनपुर थानेदार श्रीराम शर्मा और एएसआई रामचन्द्र चौधरी की भूमिका सराहनीय रही.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    causing loss of crores to the government Loading of minerals was being done from Palamu on Madhya Pradesh challan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा, आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

    September 3, 2026

    Jamshedpur News: सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group