Site icon Lahar Chakra

LPG New Price : एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं

New Delhi. त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है.1 अक्टूबर 2024 को एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी हो गए हैं, जिससे त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे अब दिल्ली में इंडेन का कॉमर्शियल सिलेंडर 1740 रुपये में मिलेगा.

हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और दिल्ली में 14 किलो का सिलेंडर 803 रुपये पर ही स्थिर है. इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट के अनुसार, 1 अक्टूबर 2024 से मुंबई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1692.50 रुपये, कोलकाता में 1850.50 रुपये और चेन्नई में 1903 रुपये हो गई है. पिछले महीने सितंबर में भी 39 रुपये की वृद्धि हुई थी, जिससे पहले यह 1652.50 रुपये था. अब 19 किलो का सिलेंडर कोलकाता में 48 रुपये महंगा हो गया है.

Exit mobile version