Site icon Lahar Chakra

LPG Price Hike: नए साल पर महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 110-112 रुपये महंगा

New Delhi. नया साल आम लोगों और कारोबारियों के लिए मिली-जुली खबर लेकर आया है. एक तरफ पाइप से मिलने वाली नेचुरल कुकिंग गैस सस्ती हुई है, तो दूसरी तरफ कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) महंगा हो गया है. महानगरों में सिलेंडर की कीमत में 100-115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो बीते 28 महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.

हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में अप्रैल 2025 के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है.कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं की लागत बढ़ जाएगी. ऐसे में वे आने वाले दिनों में खाने के दामों में बढ़ोतरी करेंगे, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा में खाना खाना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा.

Exit mobile version