Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur Bar Association Election: चक्रधरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मदन लाल व एसपी सिंह उपाध्यक्ष

Chakradharpur. चक्रधरपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को हुआ. मदन लाल कुमार अध्यक्ष और सुरेश प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. अनंत कुमार महतो सचिव, ज्ञानेंद्र कांडेयांग सह कोषाध्यक्ष बने. संयुक्त सचिव कुमार अभिषेक प्रसाद (प्रशासक), दिलीप प्रधान लाइब्रेरियन, प्रमोद बेहरा कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये. गवर्निंग काउंसिल में लक्ष्मी देवी महतो, विद्यासागर मिश्रा, हरिपद प्रमाणिक, मो नासिर, आशुतोष मिश्रा निर्विरोध पहले ही चुने जा चुके थे. शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होकर दो बजे तक चली.

चार पदों के लिए हुए मतदान में 35 में 33 अधिवक्ताओं ने मतदान किया. दोपहर ढाई बजे मतों की गिनती शुरू हुई. इसमें मदन लाल कुमार 19 मत पाकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, जबकि 22 मत पाकर सुरेश प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष चुने गये. अनंत कुमार महतो 20 मत पाकर सचिव बने, जबकि ज्ञानेंद्र कांडेयांग 21 मत पाकर सह कोषाध्यक्ष बने, जीत के बाद अधिवक्ताओं के बीच जश्न का माहौल दिखा. जिन अधिवक्ताओं को हार का सामना करना पड़ा, वह परिणाम निकलते ही बार से निकल पड़े.

Exit mobile version