Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»MAHA KUMBH EFFECT : चौपारण में 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा, सैकड़ों गाड़ियों में हजारों लोग फंसे
    Jharkhand

    MAHA KUMBH EFFECT : चौपारण में 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा, सैकड़ों गाड़ियों में हजारों लोग फंसे

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     हजारीबाग.  झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्र चौपारण में प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण गंभीर यातायात जाम की स्थिति बन गई है. एनएच-2 (जीटी रोड) पर पांडेबारा से बरही मुख्य चौक तक करीब 20 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है.

    महाकुंभ में जाने और वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं की बसों और निजी वाहनों की बड़ी संख्या के कारण सड़क पर वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.

    इस महाजाम की वजह से हजारों यात्री अपने-अपने वाहनों में ही फंसे हुए हैं. कहीं-कहीं जीटी रोड की चौड़ाई कम है. वहीं वाहनों का अत्यधिक दबाव भी है. इस वजह से स्थिति और भी जटिल हो गई है. पुलिस और प्रशासन की टीमें जाम को हटाने में जुटी हुई हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा रोड नंबर-3 का गड्ढा भरने के बाद आवागमन हुआ सुगम, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

    प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है और यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ने पर विचार कर रहा है. स्थानीय लोग भी फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए आगे आए हैं. कुछ ग्रामीण और दुकानदार यात्रियों को पानी और खाने-पीने की वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं.

    यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके.

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    MAHA KUMBH EFFECT: 20 km long jam in Chauparan thousands of people stranded in hundreds of vehicles
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा रोड नंबर-3 का गड्ढा भरने के बाद आवागमन हुआ सुगम, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :DC Rajiv Ranjan के नाम से बनी फर्जी Facebook ID से रहें सावधान, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज को तुरंत करें रिपोर्ट

    July 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘स्वच्छता अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान, स्कूलों में बच्चों को किया गया डेंगू के प्रति जागरूक

    July 15, 2026

    Himanshu Murder Case: जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group