Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Mahakumbh: बसंत पंचमी पर दो करोड़ से अधिक लोगों ने किया संगम में किया अमृत स्नान, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा
    Headlines

    Mahakumbh: बसंत पंचमी पर दो करोड़ से अधिक लोगों ने किया संगम में किया अमृत स्नान, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा

    News DeskBy News DeskFebruary 4, 2025Updated:February 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Prayagraj. प्रयागराज महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान बसंत पंचमी पर सोमवार तड़के से ही देश-दुनिया के श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम पर जुटने लगे और शाम चार बजे तक करीब दो करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि संगम घाट पर नागा साधु-संतों और आम श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई. हर किसी ने अमृत स्नान का अलौकिक आनंद लिया और चारों ओर ‘हर हर गंगे’ का घोष सुनाई देता रहा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रविवार को ‘एक्स’ पर लिखा, “महाकुंभ में मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं में पवित्र अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई.”

    सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि योगी लखनऊ में अपने आधिकारिक आवास पर प्रमुख सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के साथ तड़के साढ़े तीन बजे से ही महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर नजर रखे हुए हैं.

    उन्होंने कहा, अखाड़ों का अमृत स्नान निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ. सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों ने दोपहर तक अमृत स्नान पूरा कर लिया. इस ऐतिहासिक मौके पर संगम तट भारतीय और विदेशी श्रद्धालुओं से भरा रहा. पिछले महीने मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान हुई भगदड़ की घटना के मद्देनजर बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर सभी प्रमुख स्थलों पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. भगदड़ की घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी और 60 अन्य घायल हो गए थे.

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    संगम तट पर भीड़ से बचने के लिए बहुत से लोगों ने दारागंज में बने पक्के घाट दशाश्वमेध घाट पर स्नान किया. रायपुर से आई राम प्यारी ने कहा, संगम तट पर भारी भीड़ के बीच गंगा स्नान करना मुश्किल है. इसलिए हमने दशाश्वमेध घाट पर डुबकी लगाना ठीक समझा. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को शाम चार बजे तक प्रयागराज महाकुंभ में करीब दो करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई, जबकि 13 जनवरी से अभी तक 35 करोड़ से अधिक लोग गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं. बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का ध्यान कर 10 लाख कल्पवासियों ने भी गंगा और संगम में डुबकी लगाई. महाकुंभ में 10 लाख से अधिक कल्पवासी महाकुंभ क्षेत्र में कल्पवास कर रहे हैं. आगामी माघी पूर्णिमा के स्नान के साथ उनका एक माह का कल्पवास पूरा होगा और वे अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे.

    महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान पर्व बसंत पंचमी पर मेला प्रशासन और पुलिस को “शून्य त्रुटि” के साथ सकुशल स्नान संपन्न कराने के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और एडीजी भानु भास्कर खुद मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. डीआईजी पुलिस (महाकुंभ) वैभव कृष्ण ने बताया, 29 जनवरी की घटना के मद्देनजर अधिक भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है. आज सब कुछ सुचारू ढंग से चल रहा है. सरकार ने बसंत पंचमी पर ‘ऑपरेशन इलेवन’ से भीड़ प्रबंधन की योजना बनाई है. सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से सोमवार को एकल मार्ग की व्यवस्था लागू रहेगी. वहीं, त्रिवेणी के घाटों पर अत्यधिक दबाव रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं.

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    flowers were showered from helicopter Maha Kumbh: On Basant Panchami more than two crore people took Amrit bath in Sangam
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026
    Recent Post

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026

    Sansad: सरकार पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पेश करने की तैयारी में, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की बैठक 12 बजे तक स्थगित, बिरला ने को दी कार्रवाई की चेतावनी

    July 27, 2026

    Share Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज, सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group