Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Domuhani Sangam Festival: दोमुहानी संगम महोत्सव में महाआरती का हुआ आयोजन, करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचे
    Headlines

    Domuhani Sangam Festival: दोमुहानी संगम महोत्सव में महाआरती का हुआ आयोजन, करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचे

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के दोमुहानी संगम पर महोत्सव के तहत आयोजित संध्या आरती देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. शाम में आरती शुरू हुई. बनारस के पांच पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ सुवर्णरेखा की आरती की. जहां श्रद्धालुओं की हजारों आंखें टिकी रही. इसके साथ ही समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय दोमुहानी संगम महोत्सव का समापन हो गया. इससे पहले, मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने सुवर्णरेखा नदी को स्वच्छ और जीवंत रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि नदी को हम मां कहते हैं, लेकिन जहां-जहां बड़े शहर हैं वहां की नदियां शहर की गंदगी ढोने वाली माल गाड़ी बन गयी हैं. सुवर्णरेखा और खरकई को हमें ऐसा नहीं होने देना है.

    सभी अपने समय का छोटा हिस्सा निकाल नदी को साफ रखने में मदद करें. उन्होंने कहा कि सुवर्णरेखा को स्वच्छ रखने के लिए पांच हिस्से में बांटा गया है. इसका अंतिम और पांचवां भाग जो समुद्र में मिल गया है, वह तो साफ है. क्योंकि वहां किसी तरह की बसावट नहीं है. अन्य चार हिस्से को भी हमें प्रदूषण मुक्त बनाना है. कार्यक्रम में पहुंचे त्रिदंडी स्वामी ने कहा कि अगर हमें स्वस्थ और लंबी आयु चाहिए, तो नदियों को स्वच्छ रखना होगा. इस दौरान बीच-बीच में भारत माता और जय श्रीराम के जयकारे लगते रहे. कार्यक्रम में शंभूनाथ सिंह व अन्य शामिल हुए. संस्था के अध्यक्ष रवि सिंह की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसे सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नदी पूजन के बाद लड्डू एवं तिलकुट बंटे

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    सुवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 20वां सुवर्णरेखा महोत्सव मनाया गया. मकर संक्रांति के दिन आयोजित इस महोत्सव में सोनारी स्थित दोमुहानी और पांडेय घाट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया. महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय मौजूद थे. पंडित विनोद पांडेय ने नदी पूजन, पुष्प अर्पण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी की आरती उतारी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    about one lakh devotees arrived Domuhani Sangam Festival
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group