Site icon Lahar Chakra

Mahadevshal: महादेवशाल धाम में श्रावणी मेला का शुभारंभ, सिंहभूम की सांसद ने किया उदघाटन, आज जलाभिषेक के लिए उमड़ेगी भीड़

Mahadevshal.महादेवशाल धाम में रविवार को श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ. सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने मेले का शुभारंभ किया. अतिथियों ने इस मौके पर बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया. पहली सोमवारी पर महादेवशाल धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी. इसे लेकर महादेवशाल सेवा समिति और प्रशासन द्वारा रविवार को आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस बीच मंदिर व मेला परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वहीं रविवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ रही.

दूर-दराज से आए शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया. मौके पर जोबा माझी ने कहा कि महादेवशाल धाम में वर्षों से पूजा अर्चना होती आ रही है. यहां आस्था का जनसैलाब उमड़ता है. झारखंड के अलावे अन्य दूसरे राज्यों से श्रद्धालु सावन महीने में यहां जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. भगवान भोलेनाथ श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरा करते हैं. सावन का महीना झारखंड में खुशहाली लेकर आये.

Exit mobile version